सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय जूनीधार (थराली) को किया गया निलंबित।
चमोली- जिला शिक्षा अधिकारी, प्राथमिक शिक्षा चमोली धर्म सिंह रावत ने जानकारी दी कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनीधार, थराली में तैनात सहायक अध्यापक घनश्याम तिवाड़ी को गंभीर आरोपों के आधार पर तात्कालिक प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जांच प्रस्तावित आरोपों के अनुसार, संबंधित शिक्षक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें विद्यालय के छात्रों से उनकी निजी कार धुलवाई जा रही है। इस घटना से विभाग की छवि धूमिल होने के साथ ही शिक्षक पद की गरिमा को ठेस पहुँची है। इसके अतिरिक्त, विद्यालय अवधि में छात्र-छात्राओं से निजी कार्य करवाने के कारण पठन-पाठन कार्य बाधित हुआ, जो कर्मचारी आचरण नियमावली का घोर उल्लंघन है।
धर्म सिंह रावत ने बताया कि निलंबन अवधि में निलंबित अध्यापक को वित्तीय नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की व्यवस्था अनुमन्य रहेगी। साथ ही उन्हें उप शिक्षा अधिकारी, प्राथमिक शिक्षा, थराली कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है। इस अवधि में उनकी दैनिक उपस्थिति उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दर्ज होगी तथा बिना अनुमति मुख्यालय त्यागना वर्जित रहेगा।उन्होंने कहा कि प्रकरण की जांच हेतु उप शिक्षा अधिकारी, प्राथमिक शिक्षा थराली को जांच अधिकारी नामित किया गया है, जिन्हें एक सप्ताह के भीतर जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: फिल्मी स्टाइल में हमला! पीछा कर कार पर बरसाईं गोलियां, युवक को लगी गोली
उत्तराखंड: छात्रों पर विवादित बयान के बाद महेंद्र भट्ट ने मांगी माफी
पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी
परीक्षा सुधारों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, नंदन नीलेकणि करेंगे हाई लेवल टास्क फोर्स की अगुवाई
ग्लास्गो 2026: मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड, रचा इतिहास
उत्तराखंड में बनेंगे दो ‘साहित्य ग्राम’, मुख्यमंत्री ने बताई बड़ी योजना
उत्तराखंड : (बड़ी खबर) भारी बारिश के चलते कल इस जिले में छुट्टी घोषित
उत्तराखंड : यहां युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
वीर सैनिकों के लिए खुशखबरी! कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने दिया बड़ा तोहफा
हल्द्वानी: मुख्य मार्गों पर शुरू हुआ पैचवर्क, गड्ढे भरने का कार्य तेज 
