उत्तराखंड:(दुखद) छुट्टी पर घर आये आसाम राइफल्स के हवलदार का निधन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

छुट्टी पर घर आये आसाम राइफल्स के हवलदार पनाई (गौचर) निवासी हुआ निधन,सैनिक सम्मान के साथ हुई अन्त्येष्टि।

गौचर / चमोली। आसाम राइफल्स नागालैंड में तैनात नगरपालिका क्षेत्र गौचर के पनाई गांव निवासी हवलदार मोहन सिंह नेगी का आकस्मिक निधन हो गया। सोमवार सुबह रूद्रप्रयाग स्थित आर्मी की 6 ग्रैडिनियर द्वारा सैनिक सम्मान के साथ उनकी अन्त्येष्टि उनके पैतृक घाट गौचर भट्टनगर के नीचे अलकनंदा नदी तट पर किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आसाम राइफल्स नागालैंड में तैनात हवलदार मोहन सिंह नेगी दो दिन पूर्व ही छुट्टी लेकर घर आया था। शनिवार देर रात उनकी तबीयत बिगड़ने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गौचर ले जाया गया। जहां से उन्हें हायर सेन्टर श्रीनगर रैफर किया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया। अस्पताल में पोस्ट मार्टम के बाद शव को कल रात ही परीवार वाले घर ला गये थें। सुबह रूद्रप्रयाग स्थित आर्मी की 6 ग्रैडिनियर को अवगत कराया गया। तत्पश्चात आर्मी द्वारा आकर उनका सैनिक सम्मान के साथ उनके पैतृक घाट पर अन्त्येष्टि कर दी गई।

ADVERTISEMENTS

हवलदार मोहन सिंह नेगी के घर में तीन बड़े भाई, माता जी, पत्नी और एक लड़का रूद्रा पालिटेक्निक में, तथा एक लड़की कोमल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गौचर में अध्ययनरत हैं।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें