उत्तराखंड- यहां युवती के साथ दुष्कर्म कर बनाई अश्लील फोटो वीडियो

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद अंतर्गत रुड़की में युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है इस दौरान आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया अब उसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

प्राप्त समाचार के मुताबिक रुड़की रामपुर की एक युवती ने सिडकुल निवासी एक युवक पर नशीला पदार्थ पिलाकर जबरन दुष्कर्म का आरोप लगाया है पीडिता के मुताबिक सिडकुल निवासी मेडिकल चलाने वाले एक युवक ने उसे झांसे में लेकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और बेहोशी की हालत में उसके साथ दो दिन तक दुष्कर्म किया इस दौरान आरोपी मनीष कुमार ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए अब उन्हें वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती का यह भी आरोप है कि मनीष के साथी शादाब ,संदीप और देवेंद्र भी उसे फोन पर परेशान कर रहे हैं और रिपोर्ट न करने की धमकी दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
Ad

पीड़ित युवती ने थाने में शिकायत की लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई तो उसने कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें