Haridwar news: कांवडिय़ों के बीच विवाद में एक कांवडि़ए की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक सेना की जाट रेजीमेंट में तैनात था और छुट्टी पर साथियों के साथ कां वड़ लेने हरिद्वार आया हुआ था। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर जिले के सिसौली गांव निवासी कार्तिक 25 वर्ष पुत्र योगेंद्र सेना की जाट रेजीमेंट में गुजरात में तैनात था। वह सावन में छुट्टी लेकर घर आया था और अपने मित्र ओमेंद्र पुत्र पवन सिंह के साथ बाइक पर कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार आया था। मंगलवार को दोनों मित्र वापस लौट रहे थे। बताया गया कि हाईवे पर नगला इमरती गांव के मोड़ पर बने फ्लाईओवर पर हरियाणा के कुछ कांवडिय़ों ने उनकी बाइक के सामने अपनी बाइक फंसा दी।
इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद हरियाणा के पांच कांवडिय़ों ने लाठी और धारदार हथियारों से कार्तिक पर हमला बोल दिया। इस दौरान मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को निजी अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे रुडक़ी सिविल अस्पताल भेज दिया। रुडक़ी अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण का कहना है कि घटनास्थल सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र का है लेकिन घटनास्थल पर मंगलौर पुलिस पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।
इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि गैर इरादतन हत्या के आरोप में एचआर नंबर सवार 15-20 अज्ञात कांवडय़िों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सेना के जवान की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है। बताया जा रहा है कि संदिग्धों ने मुजफ्फरनगर में भी विवाद किया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
