देहरादून (weather alert)– मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश को लेकर ताजा भविष्यवाणी जारी की है। मौसम विभाग देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कई जनपदों में 27 जुलाई से 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने के साथ-साथ कहीं-कहीं राजमार्गों में अवरोध उत्पन्न के अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं नालो नदियों का जलस्तर में अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना जताते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 27 जुलाई को राज्य के नैनीताल , उत्तरकाशी, चमोली ,रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट रहेगा।
वही 28 जुलाई को नैनीताल ,उधम सिंह नगर , बागेश्वर ,चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
29 जुलाई को उत्तरकाशी नैनीताल बागेश्वर देहरादून तथा 30 जुलाई को उत्तरकाशी और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में 30 जुलाई तक बारिश का दौर बना रहेगा कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा अन्य जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश होगी और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ तेज बौछार पड़ने की संभावना है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
