उत्तराखंड में कोरोनावायरस कोविड-19 के बीच इन दिनों सियासत गर्म है खासकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के होम क्वॉरेंटाइन पीरियड पूरा करने के बाद जिस तरह हरीश रावत ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है उसके बाद पूरा विपक्ष एकजुट नजर आ है आज फिर से हरीश रावत ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर तीखा कटाक्ष किया है.
उत्तराखंड- यहां हाथी की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर बस 2 मिनट में
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा इस कोरोना का काल में राजनीति किए जाने के आरोप का पलटवार करते हुए चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोरोना से और राज्य के विकास से ध्यान हटाकर राजनीति करोगे तो फिर हमने भी राजनीति की अ आ क ख सीखी है। देखिए क्या कहा है हरीश रावत ने….
“त्रिवेंद्र सिंह जी मुझे सलाह दे रहे हैं कि, राजनीति बाद में करना। मैं, उनसे इतना भर जानना चाहता हूं, ये वर्चुअल रैलीज जो हैं, क्या गीता का पाठ है या रामायण की चौपाईयां हैं? आप वर्चुअल रैलीज के माध्यम से प्रदेश में घूम-घूम कर, कांग्रेस और कांग्रेस के नेतृत्व को कोश रहे हैं, तो फिर हम आपकी सरकार और केन्द्र सरकार की विफलताओं पर चर्चा न करें। हम आह भी भरते हैं, तो करने लगते हैं हमको बदनाम और खुद यदि कत्ल भी कर दें, कहते हैं चर्चा न कर। अभी तो हमने केवल 1-2 कार्यक्रम किये थे। फिर भी मैं, हमारे मुख्यमंत्री हैं, उनकी सलाह मानकर के जो गैस सिलेंडर सर में रखकर के चौराहे पर खड़े होने का मेरा कार्यक्रम था और रोडवेज की बस के आगे लेटने का जो कार्यक्रम था, बसों का किराया बढ़ाने के खिलाफ, मैं उनको किसी उचित समय के लिये स्थगित कर रहा हूं, लेकिन ख्याल रहे यदि, कोरोना से और राज्य के विकास से ध्यान हटाकर राजनीति करोगे, तो फिर अ,आ,क,ख, तो हमने भी राजनीति की सीखी है।”
नैनीताल – बेकाबू हुई कार ने दो अधिवक्ताओं समेत पांच लोगों को किया जख्मी , पांच बाइक क्षतिग्रस्त

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
