देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत को मतदाता सूची में अपना नाम नहीं मिला। उनकी नाराजगी के बाद पता चला कि वार्ड-58 डिफेंस कॉलोनी में उनका नाम है। हालांकि, उन्होंने मतदान नहीं किया।
बृहस्पतिवार की सुबह रावत को पता चला कि उनका नाम मतदाता सूची से गायब है। उन्होंने बयान दिया कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में मतदान माजरा में किया था। यहां नाम का पता नहीं चला। राज्य निर्वाचन आयोग को इसकी शिकायत की तो वहां से बताया गया सर्वर डाउन है, चेक करके बताते हैं। कहा कि भाजपा चमत्कारियों की पार्टी है, कुछ भी हो सकता है। वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार रावत का वोट नहीं कटा है। वार्ड-58 डिफेंस कॉलोनी में उनके परिवार के साथ ही उनका भी वोट है। क्रमांक 2850 पर उनका नाम है।
पिथौरागढ़। मतदाता सूची में नाम नहीं या गलत होने के कारण आम मतदाता ही नहीं बल्कि प्रदेश के पूर्व सीएम और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी मतदान करने से वंचित रह गए।
मतदान करने के लिए कोश्यारी दो दिन पूर्व पिथौरागढ़ आ गए थे। नगर के पनलोट मतदाता सूची देखी गई तो सूची में नाम गलत होने से वह मतदान नहीं कर सके। उन्हें बिना मतदान किए ही लौटना पड़ा। इससे उनके कुछ – समर्थकों ने गहरी नराजगी जताई है। कई वाडों में मतदाता सूची में नाम नहीं होने की शिकायतें लोग करते नजर आए। कुछ मतदाता एक से दूसरे मतदान केंद्र पर पहुंचकर नाम ढूंढ़ते नजर आए। मतदान से वंचित रह गए लोगों का कहना था कि मतदाता सूची तैयार करने में घोर लापरवाही की गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : महिला दिवस पर इनका हुआ सम्मान
उत्तराखंड : पति ने पत्नी-बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला, फिर खुद की भी दे दी जान
देहरादून :(बड़ी खबर) नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा इस तारीख़ पर
हल्द्वानी : रेट्रो साइलेंसर पर हुए विवाद में युवक को मारा चाकू, आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घेराव
उत्तराखंड को 1129 करोड़ की सौगात, गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस, आपदा और गंगा कॉरिडोर से जुड़ी परियोजनाओं की रखी नींव
उत्तराखंड: हरिद्वार में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने किया राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन
उत्तराखंड : जोशीमठ की गार्गी उनियाल ने भारतीय वायु सेना (IAF) में अधिकारी बनकर किया कीर्तिमान स्थापित
उत्तराखंड : बदबू से खुला मौत का राज़, पत्नी-बेटे के सड़े शव मिले, पति फरार
हल्द्वानी : लालकुआं गौला गेट पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोडिंग पर शिकंजा
हल्द्वानी : डॉ दिशा तिवारी का हल्द्वानी में हुआ स्वागत 

