- क्वारब में फिर दरका पहाड़, हाईवे बंद
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब के पास बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे एक बार फिर पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरक गया। इस वजह से भारी तादाद में मलबा सड़क पर आ गिरा।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब छह घंटे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही। जेसीबी लगाकर राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने मलबा हटाया तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।
बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे तक हाईवे पर यातायात सामान्य गति से चल रहा था।
करीब साढ़े सात बजे मलबा अचानक गिरने लगा। पहले रुक- रुक कर मलबा और पत्थर गिरने शुरु हुए लेकिन थोड़ी देर बाद ही पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिरने लगा।
मलबा आ जाने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के ईई महेंद्र कुमार के दिशा निर्देशन में अधिकारियों ने जेसीबी लगवाकर मलबे को हटवाया। दोपहर बाद करीब दो बजे क्वारब में वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि दोपहर बाद से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है। लेकिन मौके पर एहतियात के तौर जेसीबी तैनात रखी गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
