प्रधानाचार्य भर्ती कैबिनेट के पाले में
कैबिनेट की मंजूरी के बाद होगी प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती उत्तराखंड में
देहरादून: सरकारी इंटर कॉलेजों में रिक्त प्रधानाचार्य के 692 पदों को विभागीय चयन परीक्षा के जरिए भरने के लिए संशोधित नियमावली को कैबिनेट में लाया जाएगा। शिक्षा विभाग की राज्य शैक्षिक (अध्यापन संवर्ग) राजपत्रित सेवा नियमावली को विधायी विभाग ने अंतिम मंजूरी दे दी है।
कुछ समय पहले विधायी विभाग ने शिक्षा विभाग से नियमावली का ड्राफ्ट हिंदी के साथ ही अंग्रेजी में भी बनाकर भेजने के निर्देश दिए थे। अंग्रेजी का प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद संशोधित नियमावली को विधायी विभाग ने वेट कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इस नियमावली को मंजूरी लिए कैबिनेट में लाया जाएगा। राजकीय शिक्षक संघ प्रधानाचार्य के लिए चयन परीक्षा से भर्ती का सख्त विरोध कर
रहा है। वहीं शिक्षकों का एक बड़ा धड़ा परीक्षा कराए जाने के समर्थन में है। शिक्षकों के विरोध के चलते ही सरकार ने बीते साल 29 सितंबर को लोक सेवा आयोग के जरिए होने जा रही भर्ती को स्थगित करा दिया था। नए सिरे से इसकी नियमावली को तैयार किया गया है। इसमें भर्ती प्रक्रिया में एलटी शिक्षकों को शामिल करने के साथ ही कुछ और रियायतें दी गई हैं।
राज्य के 1400 सरकारी इंटर कॉलेज में 1100 पद कई साल से खाली चल रहे हैं। प्रमोशन के लिए सेवा अवधि को पूरी करने वाले पात्र प्रधानध्यापक न होने की वजह से इन पदों पर प्रमोशन भी नहीं हो पा रहा है।
- ■ प्रवक्ता-एलटी कैडर के शिक्षकों की परीक्षा के जरिए होगा प्रधानाचार्यों का चयन
इसे देखते हुए सरकार ने प्रधानाचार्य के शतप्रतिशत पदोन्नति से भरने के नियम को संशोधित करते हुए 50 प्रतिशत पदों को विभागीय सीधी भर्ती के जरिए भरने का निर्णय किया है।
कैबिनेट की मंजूरी के बाद वर्ष 2022 में 21 सितंबर को इसकी नियमावली भी जारी कर दी गई थी। लेकिन शिक्षकों के विरोध के बाद इसमें संशोधन किए गए हैं। दूसरी तरफ, राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान और महामंत्री रमेश पैन्यूली ने कहा कि प्रधानाचार्य का पद शतप्रतिशत पदोन्नति का पद है। भर्ती परीक्षा का पूर्ण विरोध किया जाएगा। परीक्षा को थोपने का प्रयास किया तो विरोध करेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत 
