अल्मोड़ा – इस बार ड्रीम 11 पर अपनी टीम बनाकर मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के धारानौला निवासी प्रशांत बोरा करोड़पति बन गए हैं। वैसे उनका करोड़पति बनने का यह सफर काफी लंबा है। मीडिया से बातचीत में प्रशांत बताते हैं कि साल 2017 से वह dream11 में टीम बना रहे थे। परंतु इससे पहले कभी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। अब इस बार उन पर किस्मत मेहरबान हुई और उनकी बनाई टीम को न सिर्फ आठवीं रैंक हासिल हुई बल्कि उनका करोड़पति बनने का सपना भी साकार हो गया। उनकी इस सफलता से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं यह खबर पूरे क्षेत्र में भी चर्चाओं का हिस्सा बनी हुई है।
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रशांत ने ड्रीम 11 पर अपनी यह टीम रविवार के दिन आयोजित हुए मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के मैच में बनाई थी। उन्होंने अपनी टीम में बुमराह को कप्तान एवं ओमरजई को उप कप्तान बनाया था। बताते चलें कि उनकी इस टीम को 776 प्वाइंट्स मिले। अपनी इस सफलता से काफी खुश प्रशांत कहते हैं कि वह इन रूपए से जितना संभव होगा गरीब लोगों की मदद करेंगे और अच्छे कार्यों में अपनी सहभागिता निभाएंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत 
