Rudrapur News: लुटेरी दुल्हन की खबरें अक्सर आपने सुनीं और पढ़ी होगी। जिसमें अधिकांश दुल्हनें शादी के अगले दिन या रात में फरार हो जाती है। पर रूद्रपुर गजब का मामला सामने आया। जब शादी के बाद नहीं बल्कि चार साल बाद दो बच्चे और दो लाख लेकर लुटेरी दुल्हन फरार हो गई। यह उसकी दूसरी शादी थी। इससे पहले वह पहले पति को भी छोड़कर आयी है। पूरा मामला खुलने के बाद युवक न्याय के लिए पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रूद्रपुर के प्रीत विहार फाजलपुर महरौला निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देने हुए कहा कि 25 अक्टूबर को उसकी पत्नी सुबह दो पुत्रों व घर में रखे दो लाख रुपये लेकर फरार हो गई। आरोप है उसकी पत्नी के साथ उसकी मां, पिता व बहन व अन्य भी मिले हुए हैं। युवक का कहना है कि उसके साथ विवाह से पहले उसकी पत्नी का पहले भी एक विवाह हो चुका था। वहां भी शादी के बाद वह नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गई थी। इस मामले में उसके परिवार के सारे लोग उसके साथ मिले हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
युवक ने बताया कि उसक चार साल पहले महिला से विवाह हुआ था। वह बिजली का काम करता है। इसी दौरान महिला से उसकी मुलाकात हुई। महिला ने उसे बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह महिला के झंासे में आ गया। महिला का पहले एक पुत्र था एक पुत्र उससे शादी करने के बाद हुआ। युवक का आरोप है कि जब उसे महिला के परिजनों से बात की तो उसे जेल भिजवाने की धमकी दी गई। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 

