Bajpur News- उत्तराखंड के बाजपुर में एक अजब गजब मामला सामने आया है यहां दूल्हे की शादी छोटी बेटी से तय हुई और निकाह दूल्हे की उम्र से 25 साल बड़ी तलाकशुदा से करा दिया। मामला तब खुला जब मुंह दिखाई की रस्म अदा हुई। दूल्हे से 25 साल बड़ी दुल्हन देख हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक गई। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एक महिला समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक बरहनी निवासी शेर मोहम्मद पुत्र गुच्छन ने पुलिस में शिकायत देते हुए कहा कि उनके द्वारा अपने बेटे इकबाल की शादी बिना दान दहेज के दोराहा बाजपुर निवासी सबीना पुत्री तालिब के साथ तय की। निकाह में तालिब व उसके परिवार वालों ने धोखे से सबीना की जगह अपनी तलाकशुदा बेटी मिशरा उर्फ शौकीन उर्फ नन्हीं के साथ इकबाल का निकाह करा दिया।

जब निकाह के बाद घर में महिलाओं ने मुंह दिखाई की रस्म अदा की तब पता चला कि दुल्हन बदल चुकी है और इकबाल से करीब 25 साल बड़ी है तो परिजनों को धोखाधड़ी का एहसास हुआ। इसके बाद मामले में कई पंचायतें हुई लेकिन हल नहीं निकला। शेर मोहम्मद ने कहा कि आरोपित उसके पुत्र को जबरदस्ती ले गए हैं और अपने घर में रखा हुआ है मामले की शिकायत करने के बाद जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई गई कोर्ट के आदेश पर अब पुलिस ने पूरे घटनाक्रम में महिला सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव
हल्द्वानी : कारोबारी के दो बेटे कमरों में मिले बेहोश, हालत गंभीर
उत्तराखंड: भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा को मार डाला
हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार 


