चमोली : चमोली जिले के बद्रीनाथ औली सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिश से कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। वही हल्की बारिश होने काश्तकारों व से पर्यटन व्यवसायियों के चेहरे खिले।
लम्बे इंतजार के बाद ही सही आखिरकार हल्की बारिश के फिर से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से ठंड का एहसास ज्यादा होने लगा है। ऐसे में बर्फबारी होने विंटर डेस्टिनेशन औली में आज शाम 6बजे बाद हल्की बर्फबारी शुरू होने की पर्यटन व्यवसाययों के चेहरे खिल उठे . साथ ही जोशीमठ क्षेत्र के आसपास की ऊंची पहाड़ियों स्लीपिंग ब्यूटी, चिनाप वैली, बदरीनाथ, हनुमान चट्टी,एरा टॉप, पांगरचूली कुंवारी पास क्षेत्र गोरसों बुग्याल में भी हिमपात जारी है।
वहीं निचले इलाकों में भी देर शाम से हल्की बारिश की फुहारें पड़ने लगी जिससे जोशीमठ नगर का तापमान शून्य से नीचे चला गया है। ठंड और ठिठुरन के साथ क्षेत्र में जबरदस्त शीतलहर का प्रकोप जारी है। क्षेत्र के किसानों और पर्यटन कारोबारियों की भी इसी वेस्टर्न डिस्टरबेंस से उम्मीद टिकी हुई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली 

