Halridwar News: विगत दिवस हरिद्वार जिले के भल्ला कॉलेज मायापुर के एक शिक्षक द्वारा छात्राओं का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किए जाने संबंधी शिकायत पर जांच नगर निगम आयुक्त के माध्यम से कराए जाने पर प्रकरण की पुष्टि होने पर आरोपी शिक्षक को निलंबित किया गया। इसके बाद रंग मिजाज शिक्षक पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
छात्राओं से जुड़े प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह के निर्देश पर गठित टीम द्वारा भल्ला कॉलेज के प्रिंसिपल एवं अन्य अध्यापकों के बयान लिए गए। इस दौरान पाया गया कि आरोपी द्वारा छात्राओं के साथ व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील मैसेज किए गए हैं। और उनका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया गया है।
घटना के बाद से पीड़ित छात्राएं इतने भारी मानसिक अवसाद से ग्रसित हैं कि बयान देने तक की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस ने की घटना के संबंध में कई माध्यमों से आरोपी सुनील कुमार से संपर्क किए लेकिन आरोपी ने कोई सहयोग नही किया। जिसके बाद हरिद्वार पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार को पकड़ लिया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले
उत्तराखंड: 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज हो गई संदिग्ध मौत
हल्द्वानी : मीडिया 11 ने भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से हराया, रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी बनी जीत की हीरो
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल 

