सात साल की मासूम बच्ची खेत में मिली बेसुध, मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी।
हल्द्वानी- हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में एक सात वर्षीय मासूम बच्ची बेसुध हालात में खेत में पड़ी हुई मिली,परिवार जनों ने बच्ची के साथ दरिंदगी की आशंका जताई है। पीड़ित बच्ची बेहोशी की स्थिति में नजदीकी खेत में पाई गई है। पीड़िता की मां ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को पीड़ित बच्ची की मां ने इस मामले में हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं, वे फिलहाल के लिए हल्द्वानी में रह रहे हैं। बीते मंगलवार की रात उनकी सात वर्षीय बच्ची उनके पास सोई थी। लेकिन जब वे सुबह उठी तो बच्ची बिस्तर पर नहीं थी। परिजनों ने सभी जगहों पर ढूंढा लेकिन बच्ची कहीं नहीं मिल पाई। बच्ची को ढूंढते हुए जब वे खेत की ओर गए तो वहां देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी मासूम बच्ची खेत पर बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। बच्ची के मुंह और शरीर पर कई जगह चोट लगी हुई थी।
परिजनों ने तुरंत पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। जैसे ही सूचना मिली, पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके पर मौजूद साक्ष्यों को एकत्र किया। पुलिस ने इस मामले में डॉग स्क्वॉड की सहायता भी ली गई है। पुलिस टीम द्वारा फिलहाल परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्ची का मेडिकल टेस्ट किया जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगे की जांच की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(Good News) देहरादून- पिथौरागढ़ के लिए आरसीएस उड़ान सेवा जल्द
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बीजेपी की संगठनात्मक में पहुंचे प्रभारी दुष्यंत गौतम, बोले जुट जाओ
उत्तराखण्ड : सड़क हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
देहरादून :(बड़ी खबर) SIR के लिए जिलेवार एक्शन प्लान बनाएं जिलाधिकारी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
नैनीताल : (बड़ी खबर) मुख्य सचिव ने देखे निर्माण कार्य, दिए ये निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) बिजली विभाग का JE 80 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण, शासन प्रशासन के द्वारा कैंप लगाने की तैयारी
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में पहलीबार 99 फीसदी बजट व्यय, DM रयाल बोले मार्च अंत का इंतजार न करे अधिकारी
उत्तराखंड में अंधड़ से किशोर की मौत, फसलों-बागवानी को भारी नुकसान
उत्तराखंड :यहाँ 10 लाख हुई एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की संख्या 

