हल्द्वानी नगर के अन्तर्गत बनभूलपुरा क्षेत्र में दिनांक 30.04.2025 बुधवार को लगभग 09:00 से 09:15 बजे रात्रि को बनभूलपुरा क्षेत्र में निवास करने वाले कुछ अराजक तत्वों द्वारा क्षेत्र की शान्ति भंग करने एवं आपराधिक गतिविधियों को अंजान देने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा रात्रि प्रकाश हेतु लगायी गई स्ट्रीट लाईटों को बन्द कर दिया गया। अंधकार की स्थिति मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों, महिलाओं, वृद्धों, बच्चों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। ऐसी स्थिति में दृर्घटना होने की सम्भावना से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है, साथ ही जिन अराजक तत्वों द्वारा यह कृत्य किया गया उनका उद्देश्य राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाना प्रतीत हो रहा है।
यह भी संज्ञान में लाना है कि दिनांक 08 फरवरी 2024 दिन बृहस्पतिवार को सायं 05:00 बजे के आस-पास इसी बनभूलपुरा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों / अराजक तत्वों द्वारा सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण बनभूलपुरा थाने को आग लगाने का प्रयास किया गया, जिसमें व्यापक रूप से सरकारी सम्पत्ति को हानि पहुंची साथ ही अनेक लोग गम्भीर रूप से घायल भी हुए। दिनांक 30.04.2025 को भी उक्त कृत्य के माध्यम से अराजक तत्वों द्वारा अराजकता की स्थिति अंधकार में उत्पन्न की जा सकती थी। उक्त घटना से महिलाओं, बच्चों एवं बुर्जुग व्यक्तियों के साथ-साथ सड़कों से गुजर रही जनता में घोर डर का माहौल बना हुआ है।
इस आपराधिक कृत्य को करने वाले व्यक्तियों श्री इश्तियाक हुसैन पुत्र श्री महमूद हुसैन, निवासी वार्ड संख्या 14, जवाहर नगर, जाम फैक्ट्री के पीछे थाना बनभूलपुरा एवं वार्ड संख्या 25 में गफूर हलवाई के आगे तथा लाईन नम्बर 17 बनभूलपुरा में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा पथ-प्रकाश की लाईटें बंद कर दी गई। अज्ञात व्यक्तियों की पहचान कर कानून की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करने हेतु नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा दिनांक 01.05.2025 को बनभूलपुरा चौकी में तहरीर दी गई है, जिससे कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके एवं सरकारी संपत्ति की रक्षा हो सके और नगर में शान्ति व्यवस्था बनी रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड (दुखद) : हल्द्वानी में करंट से पिता और पुत्री की मौत
अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात, फ्लाइंग कार ‘HAPIDA SKYNEX’ का रखा विजन
उत्तराखंड: यहां सो रही पत्नी का गला घोंटा, खेत में फेंका
उत्तराखंड : -बेटी की करंट से मौत के बाद अधिकारी निलंबित, यूपीसीएल एमडी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: दूल्हे को अपनी शादी में खुलेआम फायरिंग करना पड़ा भारी, इंप्रेशन के चक्कर में दर्ज हुआ मुकदमा
उत्तराखंड : टिहरी जिले के दर्शन सिंह भंडारी को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, जानिये वजह
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का परिणाम हुआ जारी
HNBGU में खाली सीटों पर प्रवेश शुरू, NCET-2026 अभ्यर्थी 19 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड: दहेज में मांगे 2 लाख! विवाद बढ़ा तो पति ने तीन तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाला 
