- कठुवा में हुए आतंकियों के कायराना हमले में टिहरी गढ़वाल के विनोद भंडारी भी हुए शहीद।
टिहरी गढ़वाल : जाखणीधार ब्लॉक के चौंड-जसपुर निवासी विनोद सिंह भंडारी (33) भी कठुआ में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए हैं। ग्राम प्रधान कीर्ति सिंह कुमाई ने बताया कि वीर सिंह भंडारी, शशि देवी के पुत्र 10 वीं गढ़वाल राइफल में तैनात विनोद कुमार सिंह ने देश के लिए कुर्बानी दी है।
वर्तमान में उनका परिवार भानियावाल देहरादून में रहता हैं। विनोद 2011 में सेना में भर्ती हुए थे। वह घर इकलौते बेटे थे। विनोद का 4 साल का बेटा और 3 माह के बेटी है। डेढ़ माह पहले ही वह घर आए थे। उनके गांव में यह सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि वह और गांव के अन्य लोग भानियावाला के लिए रवाना हो गए हैं।
लांस नायक विनोद भंडारी 22 गढ़वाल राइफल वर्तमान पता कोटी अठूर वाला लेन नंबर 3 वार्ड नंबर 8 डोईवाला (भानियावाला) के निवासी थे. जो सोमवार को जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकी हमले में शहीद हुए हैं। आज शाम तक शहीद विनोद भंडारी का पार्थिव शरीर डोईवाला के विस्थापित क्षेत्र स्थित भानियावाला उनके घर पहुंचने की उम्मीद हैं। मात्र 29 साल के शहीद विनोद भंडारी के घर में कोहराम मच गया है।पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हैं। 3 महीने की बेटी और 4 साल के बेटे के सर से पिता का साया उठने से हर किसी की आंखे नम हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके
उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश 
