Dehradun News: प्रदेश के 10 जिलों में 330 महिला होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस पर यह घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की। देहरादून के अलावा हरिद्वार और नैनीताल में महिला होमगार्ड जवानों की प्लाटून हैं। जल्द ही ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी में होमगार्ड स्वयंसेवकों की एक-एक महिला प्लाटून (कुल पद संख्या 330) तैयार की जाएगी। कुमाऊं कमांडेंट होमगार्ड्स ललित मोहन जोशी को सराहनीय सेवाओं के लिए गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा सम्मान स्वीकृत किया गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ललित मोहन जोशी को यह सम्मान प्रदान किया।
सीएम ने की घोषणाएं-
1. उत्तराखण्ड राज्य के 10 जनपदों-ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रूद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी में महिला होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की एक-एक महिला प्लाटून (कुल संख्या-330) पदों पर भर्ती की जाएगी।
2. राज्य में एक जनपद से दूसरे जनपद में ड्यूटी व राज्य की सीमा में निर्वाचन ड्यूटी एवं रैतिक परेड में तैनात होने वाले होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को 180 रुपये प्रतिदिवस भोजन भत्ता प्रदान किया जाएगा।
3. होमगार्ड्स की ड्यूटी के 24 घंटे के भीतर घायल/बीमार होने वाले होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को पूरे सेवाकाल में चिकित्सालय में भर्ती होने पर अधिकतम 06 माह तक ड्यूटी भत्ता प्रदान किया जाएगा।
4. अवैतनिक प्लाटून कमांडर के मानदेय में 1000 से 1500 रुपये प्रतिमाह अवैतनिक सहायक कंपनी कमांडर के मानदेय में 1200 से 2000 रुपये प्रतिमाह एवं अवैतनिक कंपनी कमांडर के मानदेय में 1500 से 2500 रुपये प्रतिमाह बढ़ोतरी की जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती 

