अधिशासी अभियंता ने राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के सभी अधिकारी-कार्मिकों को अक्षत जमा कराने के दिए निर्देश अपर सहायक अभियंता की खोई सेवा पुस्तिका को खोजने के लिए निकाला नायाब नुस्खा
चंपावत/लोहाघाट। ऑल वेदर रोड के काम के लिए जिम्मेदार राष्ट्रीय राजमार्ग खंड (लोक निर्माण विभाग) का लोहाघाट डिवीजन एक अजीब-ओ-गरीब निर्णय के चलते चर्चा में है।
विभाग के एक अपर सहायक अभियंता की सेवा पुस्तिका खोने के बाद विभागीय मुखिया ने सभी अधिकारी-कार्मिकों को दो-दो मुट्ठी चावल (अक्षत) 17 मई को लाने के निर्देश दिए हैं। ये अक्षत मंदिर में चढ़ाए जाएंगे। इसे लेकर एनएच खंड के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार ने 16 मई को बाकायदा कार्यालय आदेश जारी किया है।
पत्र के मुताबिक अपर सहायक अभियंता जय प्रकाश की सेवा पुस्तिका अधिष्ठान सहायक प्रथम की अलमारी से खो गई। कार्यालय में काफी खोजबीन करने के बाद भी सेवा पुस्तिका नहीं मिल पा रही है। सेवा पुस्तिका नहीं मिलने के बाद मंदिर का सहारा लिए जाने का विचार आया। पत्र में कहा गया कि दैवीय आस्था के आधार पर सभी अधिकारी-कर्मी अपने-अपने घरों से दो-दो मुट्टी चावल लाते हुए किसी मंदिर में डाला जाएगा। इसके बाद देवता ही इंसाफ करेंगे। ऐसा पत्र में कहा गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली 
