हल्द्वानी— नगर निगम विद्यालयों में दो-दो स्मार्ट क्लास स्थापित होंगी, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी की ओर से शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नगर निगम बालक इंटर कॉलेज और नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज में दो-दो स्मार्ट क्लास स्थापित की जाएंगी। इस संबंध में शुक्रवार को नगर निगम अधिकारियों ने दोनों विद्यालयों में निरीक्षण कर उन कक्षा-कक्षों को चिह्नित किया जहां स्मार्ट क्लास स्थापित की जानी हैं।

नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि आधुनिक तकनीक आधारित इन स्मार्ट क्लासेज के माध्यम से विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षिक सामग्री उपलब्ध होगी तथा पढ़ाई के स्तर में भी सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम अपने विद्यालयों को टेक्नोलॉजी-सक्षम शिक्षा से जोड़ने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त परितोष वर्मा, सहायक नगर आयुक्त, सहायक अभियंता सहित निगम की टीम मौजूद रही।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : पूर्व भाजपा नेता धीरज चंद्रा ने साथियों सहित थामा कांग्रेस का दामन, डॉ. हरक सिंह रावत ने किया स्वागत
हल्द्वानी – प्लॉट के दाखिल-खारिज में आ रही आपत्ति पर आयुक्त ने कराया समझौता, क्रेता को वापस मिले 5 लाख
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को मिलेगा टैबलेट
पिथौरागढ़ से दिल्ली-देहरादून हवाई सेवा को झटका, तारीख निकल गई लेकिन उड़ान शुरू नहीं
उत्तराखंड: निठारी कांड से बरी होने के करीब 10 माह बाद सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या
देहरादून :(बड़ी खबर) इन अधिकारियों के प्रमोशन के बाद तबादले
हल्द्वानी – 30 रूपये के ख़रीदे केले UPI से किया भुगतान, और फिर खाते से उड़ गए 2. 21 लाख, थाने पहुंचा पीड़ित
CM धामी ने किया जल सृष्टि पार्क का लोकार्पण, देहरादून में अब तालाब के बीच मिलेगा ‘नैनीताल जैसा फील’
हल्द्वानी: (बधाई) डी ए वी स्कूल हल्द्वानी के पूर्व छात्र दीपांशु पाण्डेय भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट
उत्तराखंड: हाईवे की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, NH अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार; 3 दिन में मांगी रिपोर्ट 
