हल्द्वानी: उत्तराखण्ड में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें एसआईआर की प्रक्रिया नियम और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी दी।
जिला प्रशासन ने बैठक में स्पष्ट किया कि एसआईआर का उद्देश्य हर पात्र मतदाता को मतदाता सूची में शामिल करना है और इस प्रक्रिया में किसी भी मतदाता को असुविधा नहीं होनी चाहिए। प्रतिनिधियों की जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान भी किया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त किए जाएंगे। बीएलए उस बूथ के पंजीकृत मतदाताओं की सूची की जाँच करेंगे और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान करेंगे। वर्तमान में बीजेपी और कांग्रेस ने बीएलए की नियुक्ति शुरू कर दी है। सभी दलों से 20 दिसंबर तक अपनी बीएलए सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
सुव्यवस्थित संचालन के लिए बूथ अवेयरनेस ग्रुप का गठन भी किया जाएगा। इसमें बीएलओ सुपरवाइजर, ग्राम विकास अधिकारी और राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए सदस्य होंगे।
जिला प्रशासन ने सभी दलों से एसआईआर में सक्रिय भागीदारी करने का आग्रह किया और सुनिश्चित किया कि चुनावी प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे 
