- अल्मोड़ा के जैंती में हुआ सड़क हादसा,सड़क हादसे में दो लोगों की हुई मौत।
अल्मोड़ा- उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है।एक तेज रफ्तार कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. इस भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है. बताया जा रहा है कि कार बक्सवाड़ से जवाहरनेड़ी जा रही है. हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चलाया।
हादसा थाना लमगड़ा क्षेत्र अंतर्गत चौकी जैंती के जवाहरनेड़ी के पास का है. जहां रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है. वाहन बक्सवाड़ गांव से जवाहरनेड़ी की ओर जा रहा था।
सूचना मिलते ही थाना लमगड़ा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला. दुर्घटना में पान सिंह बिष्ट (37), निवासी ग्राम बक्सवाड़ और मेहरबान सिंह करायत (57), निवासी ग्राम सुरचौरा की मौत हो गई. दोनों की मृत्यु क्रमशः मौके पर और अस्पताल में इलाज के दौरान हुई
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल 

