- टिहरी बस अड्डे के टॉयलेट में एक महिला ने बच्चे को दिया जन्म,मां और बच्चा दोनों सुरक्षित, अस्पताल में किया गया भर्ती।
ऋषिकेश- ऋषिकेश में रोडवेज बस स्टैंड के बगल में टिहरी बस अड्डे के टॉयलेट में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं फिलहाल सरकारी अस्पताल में भर्ती है।
जानकारी के मुताबिक गर्भवती 21 वर्षीय ज्योति अपने पति मनीष थापा के साथ कर्णप्रयाग से रविवार की सुबह 10:30 बजे ऋषिकेश पहुंची। ऋषिकेश में रोडवेज बस स्टैंड के बगल में टिहरी बस अड्डे पर ज्योति टॉयलेट के लिए गई। टॉयलेट के दौरान अचानक ज्योति को प्रसव पीड़ा हुई और टॉयलेट में ही ज्योति ने बच्चे को जन्म दे दिया। टॉयलेट से बच्चे की किलकारी सुनाई दी तो स्थानीय लोग टॉयलेट की ओर भागे। नजारा देख सब हक्के-बक्के रह गए। किसी ने इस दौरान घटना की जानकारी चार धाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में मौजूद डॉक्टरों की टीम को दी।

सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीम मौके पर आई और किसी तरह जच्चा बच्चा को सुरक्षित किया। जच्चा बच्चा को आपातकालीन 108 एंबुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल भेजा। पूछताछ में ज्योति ने बताया कि उसके पति मनीष थापा मजदूरी का काम करते हैं। वह फिलहाल अपने गांव नेपाल जाने के लिए ऋषिकेश पहुंचे थे। अचानक प्रसव पीड़ा हुई और टॉयलेट में ही बच्चे ने जन्म ले लिया। ट्रांसिट कैंप में तैनात डॉक्टर अमित बहुगुणा ने बताया कि जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 


