Dehradun News- उत्तराखंड में 2022 का विधानसभा चुनाव खासा रोचक होने जा रहा है इसकी मुख्य वजह है आम आदमी पार्टी का प्रदेश की 70 विधानसभाओं पर चुनाव लड़ने का ऐलान। उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बाद अब तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी अपनी चुनावी घोषणाओं से जनता को रिझाने का प्रयास कर रही है।
आज देहरादून पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 2 बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि कर्नल अजय कोठियाल आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार होंगे। और कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में ही आम आदमी पार्टी 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
इधर दूसरी घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया के हिंदुओं के लिए उत्तराखंड को एक आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित किया जाएगा। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड के अपने पहले दौरे के दौरान प्रदेशवासियों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की थी जिसके बाद अब इन दो घटनाओं से सूबे के सियासी गलियारों में खासा हलचल मची हुई है। वहीं कर्नल कोठियाल ने कहा कि वह पार्टी से लेकर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। इधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस और भाजपा को जनता को लूटने की पार्टी करार दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) नवरात्र में खुल सकती है नेताओं की किस्मत
नैनीताल : बड़ा बदलाव- हाईकोर्ट में सरकार की नई लीगल टीम, पूरन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी
Employment Portal पर फैल रही झूठी खबर पर बोर्ड का स्पष्ट बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर क्षेत्रीय नेताओं ने नई मोटर मार्ग की मंजूरी पर किया धन्यवाद
उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने दिए आदेश: दुर्गम क्षेत्रों में फाइबर और वाईफाई से इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें
उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नैनीताल दौरे को लेकर हल्द्वानी में तैयारी बैठक सम्पन्न
नैनीताल :(बड़ी खबर) जनपद जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश
उत्तराखंड : बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम मार्ग पर वाहन नहीं चल पाएंगे, जानिए किस दिन से जारी होंगे कार्ड
उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी 

