Jaspur News- यहां उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत जसपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम भोगपुर में मां बेटी दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। मृतक दोनों महिलायें हैं। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जसपुर कोतवाली के ग्राम भोगपुर बड़ियोवाला मार्ग पर आज सुबह दो महिलाओं के खून से लथपथ शव पाये गये। दोनों की धारदार हथियारों से निर्ममता से हत्या की गई है। दिन निकलते ही इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुट गई है दोनों महिलायें मां और बेटी हैं। माँ का नाम जीत कौर (60 वर्ष) बेटी परमजीत कौर (29 वर्ष) है। दोनों माँ बेटी ग्राम भोगपुर की रहने वाली है।

एस पी काशीपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी मौके पर पहुँच कर जांच में पता चला कि माँ बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि शवों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। उधर इस दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में दहशत के साथ ही आक्रोश व्याप्त है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध
नैनीताल की लाइफ लाइन फिर होगी मजबूत, मॉल रोड के पुनर्निर्माण में तेजी; जानिए कितना काम हुआ
उत्तराखंड: भीमताल में 16 होम स्टे की जांच, 3 पर जुर्माना और 7 को नोटिस 
