Rudrpur News- उत्तराखंड के आबकारी विभाग कार्यालय से ट्रैक्टर चोरी का मामला सामने आया है। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर में आबकारी विभाग ने 29 अगस्त 2023 को दबिश के दौरान अंग्रेजी शराब तस्करी करते हुए एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा था। शराब पेटियों के साथ पकड़ी गई इसी ट्रैक्टर ट्राली को लेकर बड़ा खेल सामने आया है। जिसमें जिला आबकारी कार्यालय में तैनात एडिशनल आबकारी अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आबकारी विभाग ने 29 अगस्त को गदरपुर में दबिश के दौरान शराब तस्करी में लिप्त ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया था जबकि तस्कर फरार हो गए थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली को जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय परिसर में खड़ा किया था। चार सितंबर को नया ट्रैक्टर चोरी हो गया और उसके बदले पुराना ट्रैक्टर खड़ा कर दिया गया था। मामले में पंतनगर थाने में दो पूर्व पीआरडी जवानों हरपेज और धर्मवीर पर केस दर्ज कराया गया था।
बृहस्पतिवार को पंतनगर पुलिस ने सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन पन्नालाल शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पन्नालाल की निशानदेही पर दबिश देकर बाजपुर निवासी हरपेज सिंह की निशानदेही पर चोरी का ट्रैक्टर बरामद किया गया। बताया कि मामले में नामजद दूसरे पूर्व पीआरडी की भूमिका की जांच की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराकर नॉकआउट में बनाई जगह
हल्द्वानी में पहली बार हुआ दुर्गा होम यज्ञ, वैदिक मंत्रों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
ADG की फटकार के बाद जागी नैनीताल पुलिस, एक ही दिन में 43 मुकदमे दर्ज
रुद्रपुर में कार के पहिए के पास मिली नवजात बच्ची
हल्द्वानी: निकोटीन युक्त पान मसाले को लेकर अफवाहों पर खाद्य विभाग ने दी सफाई
उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित 
