बागेश्वर एक ही परिवार के पांच सदस्यों को जिंदा जलाने के प्रयास की घटना से पूरी घाटी में दहशत फैल गयी मामला बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील के गोमती घाटी का है, बताया जा रहा है गरुड़ तहसील के पिंगलो के अंतर्गत मजकोट गांव के रहने वाले पूर्व सैनिक व क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंदपुरी अपने परिवार के सदस्यों के साथ गुरुवार की रात को खाना खाकर सो गए इस बीच उनके घर के कमरे में कोई घुस आया।

जिसने उनके लड़के मदन पुरी के कमरे में रखे उनके बक्से में डीजल डाल कर आग लगा दी तभी अचानक उनकी बहू की नींद खुली तो उन्होंने दरवाजा खोल कर देखा तो कमरे से धुआं उठ रहा था और आग लगी हुई थी, बहू ने हो हल्ला कर परिवार के सभी सदस्यों को जगाया. घटना के बाद से क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में दहशत बरकरार है। ग्रामीणों ने शीघ्र अपराधी को पकड़ने की मांग की है मौके पर पहुंचे राजस्व उपनिरीक्षक संजय कुमार ने घटना के बारे में जानकारी लेते हुए अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर: भाजपा नेता राकेश नैनवाल के प्रयासों से देश की आजादी के 75 साल बाद पहुंची लाईट तो खुश हुए ग्रामीण
उत्तराखंड में नोटिस जारी, इन इलाकों में पीएनजी जरूरी…ये है लेटेस्ट अपडेट
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
उत्तराखंड: यहाँ छात्र का अपहरण कर जंगल में किया कांड
उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी 
