उत्तराखण्ड के नैनीताल में तहसीलदार मजिस्ट्रेट ने घर लौटने की अनुमति मांगने आए बिहारी मिस्त्री और श्रमिकों को अपने साथ व्यायाम करा दिया ।
नैनीताल के बिहारी और नैपाली श्रमिक आज अपने गांव लौटने के लिए एकत्रित होकर प्रशासन और पुलिस के पास पहुंचे । उनका कहना था कि वो अपने घर लौटना चाहते हैं, इसलिए उन्हें अनुमति दी जाए । सैकड़ों की संख्या में बिहारी और नैपाली मजदूर मल्लिताल फ्लैट्स मैदान में एकत्रित हो गए । प्रशासन ने उन्हें निर्धारित दूरी पर बैठाकर बिस्कुट खिलाए और आराम करने को कहा । इसके बाद नैनीताल के तहसीलदार मैजिस्ट्रेट भगवान सिंह वहां पहुंचे । सफेद शर्ट और काली पैंट के साथ अफसरी टोपी में आए तहसीलदार साहब ने सभी श्रमिकों को एक लाइन में खड़े होने को कहा । उन्होंने श्रमिकों को खाली समय में एक्सरसाइज(व्यायाम)करने को कहा ।
तहसिलदार साहब ने दिहाड़ी पर काम करने वाले मजदूरों और मिस्त्रियों को खुद व्यायाम करके दिखाया । इसके बाद मजदूरों ने भी उनकी तरह ही व्यायाम करना शुरू कर दिया । तहसीलदार की इस मुहिम का किसी ने वीडियो बना लिया । तहसीलदार के इस कदम के वीडियो को सोशियल मीडिया में जमकर ट्रोल किया जा रहा है । सभी लोग तहसीलदार के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
