लालकुआं। नगर के तहसील गेट पर साप्ताहिक हाट बाजार के सामने अनियंत्रित 16 चक्का ट्रक ने तीन कार समेत आधा दर्जन बाइक व दो आटो को रौद दिया। जिसके बाद एक कार दुकान के अंदर घुस गई। इस दौरान वहा पर अफरा तफरी मच गई। साप्ताहिक बाजार में भारी भीड़ होने के बावजूद सौभाग्य से काई हताहत नही हुआं। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

शनिवार की साम करीब 7: 20 बजे हल्दूचौड़ की तरफ से गिट्टी लेकर तेजी से आ रहा 16 टायरा ट्रक संख्या यूपी 25सीटी – 3575 हाट बाजार के पास ओवर ब्रिज के पास ढलान में अनियंत्रित हो गया। सड़क पर लहरा रहे ट्रक को देकर राहगीरों में भगदड़ व चीख पुकार मच गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक ट्रक ने एक फोरचूनर, एक बलेनो व एक स्वीप्ट कार समेत दो आटो व आधा दर्जन बाइक रौंद दिए। ट्रक की टक्कर के बाद बलेनो कार एक दुकान में घुस गई।

सौभाग्य से उस समय दुकान में कोई नही था। जिसकाण कोई हताहत नही हुआं। इधर ट्रक व कारों के नीचे कई बाइकें फंस गई। जबकि इधर उधर भागते समय कई लोग जख्मी हो गए। जबकि बाइक सवार बिंदुखत्ता निवासी अनिल व आटो सवार ताहिर निवासी बहेड़ी समेत एक महिला भी जख्मी हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम की स्थित बन गई। सूचना पर बरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक हरेंद्र नेगी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जाम खुलवाकर चालक पीलीभीत निवासी चालक फिरोज खान को हिरासत में ले लिया है। जबकि ट्रक को कब्जे में ले लिया है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार 
