ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की खाई में गिरने से मौत
ऋषिकेश। ऋषिकेश क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उनकी स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
बताया जा रहा है कि विनोद शर्मा ड्यूटी समाप्त करने के बाद अपनी चौकी लौट रहे थे। देर रात हुए इस हादसे की जानकारी सुबह राहगीरों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा तथा खाई में गिरे वाहन से उनका शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना के समय स्कॉर्पियो में कितने लोग सवार थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
स्वर्गीय विनोद शर्मा मूल रूप से रानीपोखरी, डोईवाला के निवासी थे। उन्होंने सेना में भी अपनी सेवाएं दी थीं और बाद में पुलिस विभाग में शामिल होकर विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। वह ढालवाला और कैलाश गेट चौकी प्रभारी के पद पर भी कार्य कर चुके थे। अपने सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और कार्यशैली के कारण वे पुलिस विभाग तथा क्षेत्रीय जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे।
उनके असामयिक निधन की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड 
