रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: बाइक–कार भिड़ंत में युवक की मौत, दो गंभीर घायल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: बाइक–कार भिड़ंत में युवक की मौत, दो गंभीर घायल

रामनगर- रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना ग्राम गैबुआ के पास बाइक और कार की आमने-सामने की टक्कर से हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहाँ बड़ा हादसा टला,बस के ब्रेक हुए फेल,चालक की सूझबूझ से बचीसभी यात्रीयों की जान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कनोरी, बाजपुर, जिला ऊधम सिंह नगर निवासी राकेश, सचिन और सनी एक ही बाइक पर सवार होकर रामनगर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गैबुआ गांव के पास सामने से आ रही एक कार से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : सीएम धामी ने की थालसेवा, थाल सेवक के रूप में देते है हर माह सेवा

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस द्वारा रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया।

वहीं गंभीर रूप से घायल सचिन और सनी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : होली में हुड़दंग नहीं चलेगा: कुमाऊं में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर रहेगी पैनी नजर

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें