एसडीएम के नाम से कमरा बुक होते ही होटल सील
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। रजिस्ट्रेशन होटल का है नहीं और ग्राहकों को यहां कमरे दिए जा रहे हैं। प्रशासन को यह शिकायत मिली तो सोमवार को एसडीएम धारी अंशुल भट्ट ग्राहक बन खुद ऐसे होटल में पहुंचे जिसका रजिस्ट्रेशन नहीं था, मगर वहां ग्राहकों को कमरे बुकिंग पर दिए जा रहे थे। एसडीएम के कहने पर कर्मचारियों ने कमरा दिखाया और उसे बुक भी कर दिया। इस पर एसडीएम ने होटल को सील कर दिया।
एसडीएम ने बिना रजिस्ट्रेशन कराए होटल चलाने पर कड़ी फटकार लगाते हुए दोबारा होटल खोलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। एसडीएम ने बताया कि भटेलिया स्थित एक होटल संचालक की ओर से बिना पर्यटन विभाग में रजिस्ट्रेशन के बाद भी होटल चलाया जा रहा था।
पूर्व में दो बार पर्यटन विभाग की ओर से होटल संचालक का चालान भी काटा गया था, इसके बाद भी होटल चलता रहा। सोमवार को ग्राहक बनकर जब वह होटल पहुंचे और रूम को लेकर जानकारी ली गई तो उन्हें कमरा दिखाया गया।
एसडीएम ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर होटल को सील कर दिया है। क्षेत्र में अन्य होटल और होम-स्टे में भी छापा मारा जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन होटल संचालन पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर
देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत 
