लालकुआं में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका
लालकुआं। गांधीनगर बिंदुखत्ता निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या की आशंका जताई है।
हल्दूचौड़ जग्गी डी-क्लास निवासी दिनेश चंद्र भट्ट ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11:30 बजे उन्हें बेटी के ससुराल से फोन आया कि उनकी बेटी सीमा को चक्कर आ गया है और वह गिर गई है। परिजनों ने बताया कि उसे उपचार के लिए रुद्रपुर के एक अस्पताल ले जाया गया है और वे तुरंत वहां पहुंचें
दिनेश चंद्र भट्ट ने बताया कि जब वे अस्पताल पहुंचे तो उनकी बेटी का शव मोर्चरी में रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में उनकी बेटी सीमा का विवाह गांधीनगर निवासी रमेश कुनियाल के साथ हुआ था। सीमा के दो बच्चे हैं
—एक पुत्र और एक पुत्री।
मृतका के पिता ने बताया कि लगभग चार वर्ष पूर्व घरेलू विवाद के चलते उनकी बेटी ने ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, हालांकि बाद में आपसी राजीनामा हो गया था। उन्होंने बताया कि उनके दामाद होटल लाइन में बाहर काम करते थे और दो दिन पहले ही घर लौटे थे।
परिजनों का कहना है कि “चक्कर आकर गिरने से किसी की मौत होना संदेहास्पद है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सीमा के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे उन्हें बेटी की हत्या की आशंका है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 3 दिन राजकीय शोक और स्कूलों में अवकाश घोषित
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिला मजिस्ट्रेट की सख्त कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधी छह माह के लिए जिला बदर
उत्तराखंड में ईंधन संकट की अफवाहों का हुआ पर्दाफाश!
उत्तराखंड: हाई प्रोफाइल सेक्स स्कैंडल में बड़ी कार्रवाई, भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष हिरासत में
उत्तराखंड में एकमात्र IAS ने कमाई से अधिक संपत्ति बनाई, केस दर्ज
उत्तराखंड: बेटे के जन्मदिन से पहले घर में महिला की हुई संदिग्ध मौत
उत्तराखंड में शोक की लहर, कल हरिद्वार में होगा खंडूड़ी का अंतिम संस्कार!
उत्तराखंड : बरेली रोड पर बढ़ते सड़क हादसे, सांसद अजय भट्ट ने उठाई आवाज
उत्तराखंड : बॉलीवुड स्टाइल में तैयार हुआ ‘महकी फ़िज़ा’, यूट्यूब और OTT पर जल्द रिलीज़ 
