कोहरा और पाले ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
उत्तराखंड में इन दिनों ठंड ने अपना असर और तेज कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि इस बार पहाड़ी क्षेत्रों की तुलना में मैदानी इलाकों में ठिठुरन ज्यादा महसूस की जा रही है। घने कोहरे और पाले के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन ठंड से राहत मिलने के आसार भी कम हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया है।
हरिद्वार और उधम सिंह नगर के मैदानी इलाकों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी दी गई है, जिससे सुबह और रात के समय दृश्यता बेहद कम रह सकती है। वहीं नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी और देहरादून के कुछ हिस्सों में भी सुबह के समय कम दृश्यता की स्थिति बनी रह सकती है।
पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने की संभावना जताई गई है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। ठंड के बढ़ते प्रकोप का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी साफ दिखाई दे रहा है। अस्पतालों में सर्दी, खांसी और सांस से संबंधित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, गर्म कपड़ों का प्रयोग करने और अनावश्यक रूप से सुबह-शाम बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम 
