श्री राम बारात शोभा यात्रा के दौरान शहर हल्द्वानी का यातायात/डायवर्जन प्लान
नोट- यह डायवर्जन प्लान दिनांक 22.09.2025 को समय 13:00 बजे शोभा यात्रा प्रारंभ होने से शोभायात्रा समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।
शोभा यात्रा रूट-
लटूरिया मंदिर बरेली रोड से प्रारम्भ होकर मंगलपड़ाव से सिंधी चौराहा से कालाढूंगी चौराहा से ओके होटल होते हुए रामलीला मैदान तक।
◼️बरेली रोड से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन-
विश्वविद्यालय कट/ होंडा शोरूम / गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट होकर सतवाल पेट्रोल पंप / आईटीआई तिराहा से कैंसर अस्पताल तिराहा से जेल रोड/क्रियाशाला से मुखानी चौराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।
◼️रामपुर रोड से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन शोभायात्रा की लोकेशन मंगल पड़ाव होने पर-
आईटीआई तिराहा से डायवर्ट होकर कैंसर अस्पताल तिराहा से जेल रोड/क्रियाशाला से मुखानी चौराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।
◼️ कालाढूंगी रोड से बरेली रोड को जाने वाले समस्त वाहन मुखानी चौक, जेल रोड तिराहा से डायवर्ट होकर आईटीआई तिराहा से एफटीआई तिराहा से गांधी इंटर कॉलेज तिराहा/राज पैलेस तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।
◼️जब शोभायात्रा कालाढुंगी तिराहा से ओके होटल तिराहा के मध्य रहेगी तब जेल रोड तिराहा से कालाढुंगी तिराहा की ओर आने वाले समस्त वाहन जेल रोड तिराहा से डायवर्ट होकर अटल तिराहा /अर्बन बैंक तिराहा से डायवर्ट होकर अपने गन्तब्य को जायेंगे।
▪️ रोडवेज से बरेली /रामपुर की ओर जाने वाले वाहन अपने सीधे रूट से वनवे चलते रहेंगे।
पर्वतीय क्षेत्र से काठगोदाम होते हुए शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त मालवाहक वाहनों को नरीमन तिराहा से गौलापुर और कॉलटैक्स तिराहा से पनचक्की रोड में भेजा जाएगा और अन्य वाहन-
▪️ मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले समस्त वाहन नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापार रोड होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।
हल्द्वानी शहर को आने वाले समस्त वाहन रोडवेज हल्द्वानी तक सीधा आ सकेंगे, और अन्य वाहन आवश्यकता पढ़ने पर–
▪️ कॉलटैक्स तिराहा / हाईडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा से कालाढूंगी रोड को जा सकेंगे ।
▪️महारानी होटल तिराहा से डायवर्ट होकर कुल्यालपुरा से मुखानी चौक जेल रोड से रामपुर रोड / बरेली रोड आदि स्थानों को जायेंगे।
▪️नैनीताल बैंक तिराहा से डायवर्ट होकर अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहा से जेल रोड तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।
रोडवेज व अन्य बसों हेतु डायवर्जन प्लान
◼️रामपुर रोड से आने वाली समस्त रोडवेज की बसें शोभायात्रा के दौरान टीपी नगर तिराहा से डायवर्ट होकर होंडा शोरूम तिराहा बरेली रोड तक आ सकेंगी या तीनापानी से गौलापार होते हुए काठगोदाम से रोडवेज हल्द्वानी को आएंगी।
◼️बरेली रोड से आने वाली समस्त प्रकार की रोडवेज बसें होंडा शोरूम तिराहा बरेली रोड तक आ सकेंगी अथवा तीनापानी से गौलापार होते हुए काठगोदाम से रोडवेज हल्द्वानी को आएंगी।
◼️कालाढूंगी रोड से आने वाली समस्त रोडवेज की बसें जब शोभायात्रा कालाढुंगी चौराहा से ओके होटल के मध्य रहेगी तब लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा होते हुए हाईडिल तिराहा से तिकोनिया चौराहा होते हुए रोडवेज को आएंगी।
◼️रामपुर रोड व बरेली रोड से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाली समस्त प्रकार की निजी. इंटरसिटी, सिडकुल की बसें शोभायात्रा के दौरान आईटीआई तिराहा रामपुर रोड व होन्डा शोरूम तिराहा बरेली रोड तक आ सकेंगी, अथवा तीनपानी से गोलापार होकर काठगोदाम से हल्द्वानी को आएंगी।
◼️ रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से रामपुर रोड बरेली रोड को जाने वाली बसें सीधे अपने रोड से जा सकेंगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए
उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट
उत्तराखंड के किसानों के लिए 1,100 करोड़, अनुपूरक बजट में और क्या-क्या मिला? 
