- गुलाब की महक से गुलजार हुआ चमोली का ये गांव,डेमस्क रोज की खेती किसानों के जीवन में ला रही खुशहाली।
जोशीमठ (चमोली)- सीमांत जनपद चमोली में डेमस्क रोज की खेती किसानों की आजीविका का अच्छा साधन बन रही है। डेमस्क रोज से तैयार गुलाब जल और तेल के विपणन से किसान को फायदा मिलने लगा है। मनरेगा के तहत जोशीमठ ब्लाक के ग्राम पंचायत द्वींगतपोण में 35 परिवारों को डेमस्क रोज उत्पादन से जोडा गया था। इस सीजन में यहां किसानों ने डेमस्क रोज से 400 लीटर से अधिक गुलाब जल और तेल तैयार कर अच्छी आय अर्जित की है। किसानों द्वारा चारधाम यात्रा मार्ग सहित स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से गुलाब जल का विपणन किया जा रहा है। गुलाब जल हाथों हाथ बिक रहा है और इससे अच्छी आय मिलने से काश्तकार बेहद खुश है। काश्तकारों ने बताया कि परम्परागत खेती के साथ उन्होंने डेमस्क गुलाब की खेती को भी अपनाया है। गुलाब की खेती को जंगली जानवरों से भी कोई खतरा नहीं रहता है। इसके अलावा असिंचित बंजर भूमि पर भी आसानी से गुलाब की खेती करने से उनको काफी फायदा मिल रहा है। जिला विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में मनरेगा के तहत स्वयं सहायता समूहों को पुष्प वाटिका बनाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कपकोट की नई उड़ान: ग्रामीण बागेश्वर बना एडवेंचर टूरिज्म का चमकता सितारा
डॉ. मोहन भागवत बोले — देश को चाहिए उत्तराखंड जैसा UCC
उत्तराखंड: बाप को घर से निकाला, पैसा भी नहीं दिया — फिर प्रशासन ने दिखाई सख्ती, अब बेटे से वसूले जाएंगे 1.50 लाख
उत्तराखंड: औली में पहली बार दो स्लोप पर होगी राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप
उत्तराखंड: शादी में शामिल होने आए जवान का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
उत्तराखंड: फिर बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
उत्तराखंड : यहां BYKE चला रहे नाबालिगों के अभिभावकों पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना
उत्तराखंड : यहां युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, इनपर लगाए आरोप
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) हल्द्वानी से जयपुर के लिए एसी स्लीपर बस सेवा शुरू
उत्तराखंड : यहां एक और भ्रष्टाचारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गरफ्तार 

