लालकुआं। स्थानीय निकाय चुनाव में आरक्षण की अधिसूचना जारी हो जाने के बाद लालकुआं सीट पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित हो गई है, जिसके लिए अब तक विभिन्न राजनीतिक दल एवं निर्दलीय महिला प्रत्याशी मैदान में आ चुकी है, जिनका चुनाव लड़ना अब तक तय माना जा रहा है।
उत्तराखंड सरकार द्वारा जैसे ही आरक्षण की अधिसूचना जारी की, वैसे ही सामान्य दावेदारों के चेहरों की रौनक उड़ गई, तो पिछड़ी जाति के दावेदारों में चमक लौट आई है, पिछड़ी जाति के अध्यक्ष पद के महिला दावेदारों में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमनाथ पंडित की पत्नी जो कि कई बार लालकुआं नगर पंचायत की सभासद रह चुकी है, तथा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं, 48 वर्षीय राजलक्ष्मी पंडित जो कि मायके से जनपद सिवान बिहार की निवासी है, और हाईस्कूल पास है, तथा वर्तमान में लंबे समय से वार्ड नंबर एक लालकुआं में निवास कर रही है ने भारतीय जनता पार्टी से टिकट मिलने पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
इधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलेश यादव की धर्मपत्नी फूलपति यादव उम्र 48 वर्ष जो कि हाईस्कूल पास है, तथा मायके से देवरिया उत्तर प्रदेश की निवासी हैं, और वर्तमान में वार्ड नंबर 6 लालकुआं में निवास कर रही है, ने कांग्रेस का टिकट मिलने पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
इधर वार्ड नंबर 5 सुभाष नगर निवासी होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य रितु चौधरी उम्र 49 वर्ष जो कि बीए-बीएड है, तथा मायके से बदायूं की निवासी है, ने लालकुआं नगर पंचायत सीट में अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी का ऐलान किया है, रितु चौधरी स्वर्गीय वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी बदन सिंह की पुत्र वधू है, तथा उनके पति अजय चौधरी भी लालकुआं क्षेत्र के समाजसेवी है।
वही वही वार्ड नंबर दो निवासी 35 वर्षीय दिव्या गुप्ता (सोनी) जो कि मूल रूप से तिलहर (शाहजहांपुर) में पैदा हुई बीए पास है, का कहना है कि यदि भारतीय जनता पार्टी से उन्हें टिकट मिला तो इस सीट को भाजपा की झोली में डाल देगी, सोनी वरिष्ठ ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राकेश गुप्ता(बाबू) की धर्मपत्नी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय पीएल गुप्ता की पुत्रवधू है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: केदारनाथ के साथ तुंगनाथ धाम के कपाट खुले, जयकारों से गूंजी देवभूमि
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा का विशेष सत्र इस तारीख को
नैनीताल :(दुखद) एक और महिला को गुलदार ने बनाया निवाला
उत्तराखंड: यहाँ टीचर की घिनौनी करतूत आई सामने, छात्रा का वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल
हल्द्वानी : नगर निगम की नई पहल, गजराज ने किया उद्घाटन
उत्तराखंड: उद्धव-कुबेर जी की डोलियां बदरीनाथ धाम पहुंचीं, कल से शुरू होंगे दर्शन
उत्तराखंड: केदारनाथ कपाट खुलने पर PM मोदी का संदेश, तीर्थयात्रियों को दिए 5 संकल्प
उत्तराखंड: स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन शुरू, खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने पीएम मोदी के नाम से की पहली पूजा
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) अब और तेजी से होगा तीनपानी नरीमन सड़क चौड़ीकरण का काम, ये है कारण 
