Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है यहां बाजपुर के थाना केलाखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत बेरिया दौलत रोड स्थित गांव शिवपुरी में कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतक शादी समारोह में हलवाई का काम करते थे। रविवार सुबह शहर के मोहल्ला केशवनगर निवासी हरीश शर्मा अपने साथी संजय कुमार निवासी गांव चकरपुर के साथ एक शादी में कारीगरी के लिए जा रहे थे। तभी बेरिया दौलत रोड स्थित गांव शिवपुरी में सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद लिए मोर्चरी में रखवाया दिया। इधर घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। केलाखेड़ा थाना प्रभारी एल एम रावल ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक और कार कब्जे में ले लिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज 

