रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज के अंतर्गत हाथीडगर क्षेत्र में शनिवार को बाघ वाइक सवार दो युवकों पर झपट गया। पीछे से आ रहे एक बाइक सवार के पहुंचने से इनकी जान बच गई। बाघ के हमले में घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
चंद्रनगर मालधन निवासी धर्मेश कुमार और जितेंद्र प्रसाद ढिकुली के रिजॉर्ट में सिक्योरिटी गार्ड हैं। रात की ड्यूटी के बाद शनिवार सुबह दोनों बाइक से मालधन को लौट रहे थे। धर्मेश बाइक चला रहा था जबकि जितेंद्र प्रसाद पीछे बैठा हुआ था। हाथीडगर में वन चौकी के पास बाब अचानक उन पर झटप गया। इस पर दोनों गिरकर घायल हो गए। इसी बीच धर्मेश का भाई चंद्रमोहन पीछे से दूसरी बाइक पर आ रहा था। जब उसने बाघ को देखा तो शोर शुरू कर दिया। बताते हैं कि शोर सुनकर बाघ दोनों युक्कों को छोड़कर वहां से भाग निकला। घायल धर्मेश और जितेंद्र प्रसाद को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर आमपोखरा रेंज के रेंज अधिकार वनकर्मी भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
किसान संघर्ष समिति के संयोजक ललित उप्रेती ने बताया कि लगभग एक महीने में आदमखोर बाघ ने दो महिलाओं को मार दिया है। 14 दिसंबर को हुए आंदोलन में कॉर्बेट और स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि आदमखोर बाघ को हम तुरंत पकड़ लगें लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। उत्तराखंड जन अधिकार संगठन के सदस्य ललित मोहन पांडे ने कहा कि बाघ को तुरंत पकड़ा जाए। संजय मेहता ने कहा कि कॉर्बेट प्रशासन और वन विभाग दोनों सोए हुए हैं। कॉर्बेट प्रशासन का रवैया ऐसा हो रहा तो भविष्य में ग्रामीण बड़ा आंदोलन करेंगे।
आमपोखरा रेंज के रेंजर पूरन सिंह खनायत ने बताया कि इलाके में सुरक्षा गश्त बढ़ा दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमलावर वन्यजीव बाघ है या तेंदुआ। अग्रिम आदेशों तक हाथीडगर-मालधन मोटर मार्ग पर पैदल और दोपहिया वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया है। इस मार्ग पर सुरक्षा के लिहाज से केवल चौपहिया वाहनों को ही आने-जाने की अनुमति होगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन 
