उत्तराखंड – इस तारीख तक होगी उत्तराखंड बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • उत्तराखंड बोर्ड : 16 जनवरी से 15 फरवरी तक होगी प्रयोगात्मक परीक्षा

रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों में जुट गया है। परिषद 16 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराएगा। फरवरी के अंतिम सप्ताह से बोर्ड की लिखित परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। शैक्षिक सत्र को नियमित करने के लिए इस साल उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी में कराने की तैयारी है। इसे देखते हुए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद भी बोर्ड परीक्षाएं जल्दी कराने की तैयारी में जुट गया है। बोर्ड सूत्रों के अनुसार 20 मार्च 2024 तक 10वीं और 12वीं की लिखित परीक्षाएं संपन्न हो जाएंगी। बोर्ड इस बार 30 अप्रैल तक परीक्षाफल जारी करेगा। उत्तराखंड बोर्ड नए साल के सरकारी अवकाश कैलेंडर का इंतजार कर रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें