जंगल में पत्नी और बेटे के साथ लकड़ी लेने गए कॉर्बेट कर्मी को बाघ ने बनाया निवाला।
रामनगर (नैनीताल)- रामनगर में गुरुवार को जंगल में पत्नी और बेटे के साथ लकड़ी लेने गए कॉर्बेट के संविदा कर्मचारी 37 वर्षीय प्रेम सिंह पुत्र इंदर सिंह को बाघ ने हमला कर मार डाला। प्रेम सिंह कॉर्बेट मुख्यालय रामनगर में माली का काम करते थे और पांच दिन की छुट्टी लेकर घर आए थे। वहीं घटना के विरोध में ग्रामीणों ने रामनगर ढेला मार्ग पर शव रखकर घंटों विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान अधिकारियों से ग्रामीणों की तीखी नोंकझोक हुई। सावल्दे पूर्वी नेपाली कॉलोनी निवासी प्रेम सिंह कॉर्बेट में संविदा पर तैनात थे। वह कई साल से माली का काम करते थे। परिजनों के अनुसार गुरुवार को मौसम ठंडा होने की वजह से प्रेम सिंह अपनी पत्नी रूपा देवी, नौ साल के बेटे उदय व गांव के अन्य लोगों के साथ पास के कॉर्बेट के जंगल में जलाने के लिए लकड़ी लेने गए थे। यह जंगल बिजरानी रेंज में पड़ता है। रेंजर बिजरानी प्रकाश चंद्र हर्बोला ने बताया कि कानिया बिट कंपाउंट नंबर 10 में बाघ ने संविदा कर्मी पर हमला कर दिया। बाघ कर्मी को जबड़ों में दबाकर घने जंगल में करीब 300 मीटर अंदर ले गया। आस-पास के लोगों की सूचना पर ग्रामीण और वन कर्मी मौके पर पहुंचे। शोर मचाने पर बाघ, प्रेम सिंह को छोड़कर भाग गया। तब तक बाघ ने उनके शरीर का नीचे का हिस्सा खा लिया था। मृतक के दो बच्चे हैं

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन 
