Haldwani news- हल्द्वानी में गौला नदी में खनन में लगे वाहन स्वामियों और क्रेशर स्वामियों के बीच चल रहा गतिरोध और बढ़ गया है। गौला नदी में खनन चुगान कार्य में लगे वाहन स्वामियों ने भाड़ा बढ़ाए जाने की मांग को लेकर बुधवार को विशाल प्रदर्शन किया।
लालकुआं से हल्द्वानी तक निकाले गए जुलूस को प्रशासन ने गांधी स्कूल के पास रोकना चाहा, लेकिन हजारों की संख्या में मौजूद वाहन स्वामी और मजदूरों ने बैरिकेडिंग लांघते हुए एसडीएम कोर्ट पहुच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

वाहन स्वामियों की एकमात्र मांग उनका भाड़ा बढ़ाए जाने की है जबकि इस मामले में अब तक दो बार जिलाधिकारी स्तर पर स्टोन क्रेशर स्वामियों और वाहन स्वामियों के बीच वार्ता विफल हो चुकी है।दरअसल जिला अधिकारी के साथ दो बार हो चुकी वार्ता में क्रेशर स्वामी ₹31 भाड़ा देने तक सहमति जता चुके हैं जबकि वाहन स्वामी ₹35 न्यूनतम भाड़ा दिए जाने की मांग कर रहे हैं यही वजह है कि यह गतिरोध खत्म नहीं हो रहा है। उधर दूसरी तरफ उधम सिंह नगर जिले में खनन रॉयल्टी कम होने पर इस जिले में क्रेशर स्वामियों द्वारा सरकार से खनन रॉयल्टी कम किए जाने की मांग भी की जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
