हल्द्वानी में कबाड़ की दुकानों पर सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त की छापेमारी, नगर निगम के चोरी हुए जाल बरामद।
हल्द्वानी- हल्द्वानी शहर में इन दिनों नालियों के ऊपर लगे लोहे के जाल चोरी होने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आज हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में बनभूलपुरा क्षेत्र के चोरगलिया रोड पर एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत स्क्रैप व पुराने घरों को ध्वस्त कर मिलने वाले सामान की दुकानों पर छापेमारी की गई।
नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि नगर निगम द्वारा नालियों के ऊपर लगाए गए लोहे के जाल चोरी हो रहे हैं। इसको लेकर संदेह था कि यह जाल कबाड़ की दुकानों में बेचे जा रहे हैं। इस पर नगर निगम और प्रशासन ने संयुक्त रूप से एक जांच अभियान चलाया।
छापेमारी के दौरान कुछ दुकानों से नगर निगम के जाल भी बरामद किए गए हैं। जहां से यह सामान मिला, वहां पुलिस कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। संबंधित दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
प्रशासन ने साफ किया है कि शहर में चोरी का सामान खरीदने और बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नगर निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं चोरी या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत सूचना दें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में रिदित, अभिनय, अंशुमन,कार्तिक और शिवांश नें किया कमाल
उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट 
