उत्तराखंड: उद्योगों के विकास के लिए राज्य सरकार कर रही है ठोस प्रयास – मुख्यमंत्री धामी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: सिडकुल इंटरप्रन्योर वेलफेयर सोसाईटी पंतनगर के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में भेंट की। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को रजत जयंती उत्सव की शुभकामनाएं दी और राज्य में बेहतर औद्योगिक वातावरण सृजन के लिए आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल नीतियां बनाई गई हैं और उद्यमियों के सहयोग से खुरपिया औद्योगिक पार्क तथा अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारा उधमसिंह नगर को उद्योग के नए आयाम स्थापित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने उद्योगों के लिए जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को सहयोग प्रदान करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि किच्छा के पास पंतनगर में 700 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनने जा रहा है…और इसके लिए लगभग 900 एकड़ भूमि हस्तगत कर दी गई है। इसके अलावा, खुरपिया में 1,000 एकड़ में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी स्थापित की जा रही है, जिससे अरबों का निवेश आएगा और लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान

उन्होंने सभी से अपील की कि किसी भी कार्यक्रम में गुलदस्ता न भेंट करने की परंपरा को बढ़ाएं और पुस्तकों के माध्यम से जनमानस में शिक्षा और जागरूकता बढ़ाएं।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योग, निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सभी को सहयोगी बनना होगा। सरकार किसी भी स्तर पर उत्पीड़न या भ्रष्टाचार की अनुमति नहीं देगी और बेहतर कानून व्यवस्था के लिए लगातार समीक्षा जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें