उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग की योजना, पुरुष नसबंदी कराए, 2 हजार और इंडक्शन चूल्हा इनाम पाए

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 21 नवंबर से 4 दिसंबर तक, पहले 26 लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि व इनाम

जनपद में 21 नवंबर 2025 से 04 दिसंबर 2025 तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित इस अभियान के तहत जनपद की सभी चिकित्सा इकाइयों, उपकेन्द्रों तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में परिवार नियोजन से संबंधित विस्तृत जानकारी, परामर्श सेवाएँ एवं आवश्यकतानुसार नसबंदी शिविरों का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पुरुष नसबंदी पखवाड़े के दौरान नसबंदी कराने वाले पहले 26 पुरुषों को 2000 रुपये की प्रोत्साहन धनराशि एवं एक इंडक्शन चूल्हा प्रदान किया जाएगा। पुरुषों में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनकी सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह विशेष प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: हादसों का हाईवे मोतीनगर में फिर हुआ एक्सीडेंट,मचा हड़कंप
यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: "संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान हमारा"

अधिकारियों ने जनपद के सभी पात्र पुरुषों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य उपकेन्द्र या चिकित्सा इकाई में जाकर परिवार नियोजन संबंधी जानकारी प्राप्त करें तथा निर्धारित नसबंदी शिविरों में पंजीकरण कर इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें