उत्तराखंड- प्रेमी संग फरार हुई तीन बच्चों की मां, पति और बच्चों ने खोजा तो हो गया हंगामा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

ALMORA NEWS- प्रेमी-प्रेमिका की खबरें आपने लगातार पढ़ी होगीं। लेकिन कई बार ऐसे मामले आ जाते है जब शादीशुदा महिलाओं बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ फुर्र हो जाती है। ऐसा ही एक मामला आया है। अल्मोड़ा जिले के धारानौला में। जहां एक महिला अपने तीन बच्चों और पति को छोड़ प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति ने पुलिस ने पत्नी को ढूढने की गुहार लगाई। इसके बाद खुद बच्चों और बाप ने मिलकर महिला को ढूढ़ लिया। प्रेमी काशीपुर निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला का पति सिवान जिले के बडक़ा गांव का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण Update

बताया जा रहा है कि वह 30 वर्षों से अल्मोड़ा में रह रहा है। वर्तमान में वह धारानौला क्षेत्र में रहता है। महिला तीन बच्चों की मॉं है और विगत दिनों फरार हो गई थी। महिला की बड़ी बेटी 19 वर्ष की हैं और छोटा बेटा 13 वर्ष का है। इसके बाद बच्चों और पति ने उसकी कई जगह तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। इस बीच खबर लगी कि उसकी पत्नी काशीपुर के युवक के साथ चितई इलाके में रह रही है तो वह अपने बच्चों के साथ जा पहुंचा। मौके पर प्रेमी ने महिला के पति की पिटाई कर दी, इससे पहले ही नंदू इस बात की सूचना पुलिस को दे चुका था और पुलिस टीम वहां पहुंच गई और प्रेमी को पकड़ लिया।प्रेमी काशीपुर निवासी युवक के खिलाफ महिला के पति को घायल करने, उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने, पति को धमकाने और शांति भंग के आरोप में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले भर में चर्चा का विषय बना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी शर्मनाक हरकत, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा, कौन है ये…सनकी आदमी
Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें