Haridwar – अभिभावक अपने बच्चों की शादी के लिए छोटी-छोटी धनराशि को इक्ट्ठा करते हैं जिससे वह अपने बच्चों की शादी धूमधाम से कर सकें लेकिन उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में चौंकाने वाला मामला आया जहां परिवार ने बेटी का शादी के लिए रुपए जमा किए थे लेकिन बेटी उन रुपयों को लेकर किसी दूसरे युवक के साथ फरार हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हरिद्वार जनपद के लक्सर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती के नंबर पर अनजान नंबर से फोन आया। जिससे बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया।
युवक ने युवती के परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में पूरी जानकारी ली। बातचीत के दौरान युवती ने युवक को बताया कि परिजनों ने शादी के लिए रुपए जमा कर रखे हैं और जल्द ही उसकी शादी करना चाहते हैं। जिसके बाद युवक ने युवती को रुपए लेकर दिल्ली आने को कहा। जिसके बाद युवती ने घर में रखे चार लाख रुपए लेकर लापता हो गई। शाम तक युवती का कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल पाया। जब परिजनों ने घर में रखी धनराशि चेक की तो वह भी गायब मिली, जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल 
