Haldwani News- दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया हल्द्वानी का एक छात्र नहाते समय पानी में डूब गया, जिसकी खोजबीन जारी है। हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र का रहने वाला एक छात्र पानी में डूब गया और लापता हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
छात्र अंबा बिहार का रहने वाला है, जिसकी उम्र 16 वर्ष है, छात्र का नाम चिन्मय जीना है, जो शनिवार को अपने दोस्तों के साथ घूमने मुक्तेश्वर की तरफ गया था, चाफी के पास नदी में नहाते वक्त चिन्मय गहरे पानी में चला गया, जिसका कुछ पता नहीं लग सका, सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई, जिसकी तलाश की गई, देर रात्रि तक खोजबीन चलती रही,
अंधेरा अधिक होने के चलते सर्च अभियान में दिक्कत आई, जिसके बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने यह निर्णय लिया कि रविवार सुबह दोबारा तलाशी की जाएगी, पुलिस और राजस्व टीम द्वारा डूबे हुए छात्र की तलाश जारी है। बच्चों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे दिनेश आर्या, स्वागत में उमड़ा हुजूम
हल्द्वानी में थाल सेवा के 8 साल पूरे, 5 रुपये में भरपेट भोजन करा रही टीम, DM ललित मोहन रयाल भी बने थाल सेवक
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 14वें दिन भी धरना, वन अधिकार संगठन ने उठाए सवाल
सीएम धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को बांटी खेल किट
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, पाटनी तिराहे को मिला नया नाम
उत्तराखंड: पशुपतिनाथ मंदिर के विकास के लिए 98 लाख रुपये मंजूर
सीएम धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता, ऋषिकेश में होगी द बीटल्स पर फिल्म की शूटिंग
सीएम धामी ने चम्पावत को दी 16 विकास योजनाओं की सौगात, जानिए क्या-क्या मिला
उत्तराखंड में कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार की परीक्षाएं स्थगित
उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 
