भीमताल न्यूज़- नैनीताल जिले के भीमताल के गोरखपुर चौराहे पर पोल से करंट लगने के दौरान शिक्षक की मौत हो गई। वही ओखलकांडा में तैनात शिक्षक इन दिनों ट्रेनिंग के लिए भीमताल स्थित डायट में आए थे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
वही एसआई अरुण राणा ने बताया कि शनिवार देर शाम एक युवक को करंट लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि गौरव पुरोहित उम्र 33 वर्ष पुत्र बृजमोहन निवासी पीरूदारा रामनगर शनिवार को अपने तीन शिक्षक साथियों के साथ गोरखपुर चौराहे पर पहुंचे थे। वही राणा ने बताया कि सभी ने वहां एक रेस्टोरेंट में खाना खाया। इसके बाद गौरव पुरोहित और अन्य दोस्त सड़क पर पहुंचे। सड़क किनारे स्थित एक पोल में हाथ लगने से गौरव को करंट लग गया। करंट लगते ही गौरव अचेत हो गए।
वही स्थानीय लोगों की सूचना पर साथी उन्हें भीमताल सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। एसआई अरुण राणा ने बताया कि दोस्तों द्वारा ये बताया गया कि वे भीमताल डायट में ट्रेनिंग में आए हुए हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों को उक्त घटना की सूचना दे दी है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शिक्षक अपने पीछे दो बच्चों का परिवार छोड़ गए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे दिनेश आर्या, स्वागत में उमड़ा हुजूम
हल्द्वानी में थाल सेवा के 8 साल पूरे, 5 रुपये में भरपेट भोजन करा रही टीम, DM ललित मोहन रयाल भी बने थाल सेवक
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 14वें दिन भी धरना, वन अधिकार संगठन ने उठाए सवाल
सीएम धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को बांटी खेल किट
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, पाटनी तिराहे को मिला नया नाम
उत्तराखंड: पशुपतिनाथ मंदिर के विकास के लिए 98 लाख रुपये मंजूर
सीएम धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता, ऋषिकेश में होगी द बीटल्स पर फिल्म की शूटिंग
सीएम धामी ने चम्पावत को दी 16 विकास योजनाओं की सौगात, जानिए क्या-क्या मिला
उत्तराखंड में कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार की परीक्षाएं स्थगित
उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 
