Roorki News- रुड़की क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई,जब मुलदासपुर माजरा ग्राम वासियों को एक खेत में अज्ञात व्यक्ति मृत पड़ा हुआ मिला। आनन-फानन में ग्राम वासियों ने मृत पड़े व्यक्ति की सूचना पुलिस को दी। देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची बहादराबाद थाना पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
खेत मे मृत मीले व्यक्ति के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। और मृतक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। वही अब इस मामले में हरिद्वार पुलिस सभी एंगल से जांच में जुट गई है, मृत व्यक्ति की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। जो राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर हरिद्वार में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात था। और वर्तमान में अभिषेक की विधानसभा चुनाव में ड्यूटी लगी हुई थी।
थानाध्यक्ष बहादराबाद के अनुसार मुलदासपुर माजरा ग्राम वासियों ने मृत व्यक्ति के खेत में मिलने की सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि ग्राम निवासी अशोक के गेहूं के खेत में व्यक्ति का शव पड़ा है। शव की तलाशी लेने पर आईकार्ड मिला है। जिसके अनुसार शव की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया गया है। अब इस मामले में पुलिस द्वारा सभी एंगल पर जांच की जा रही है। वहीं पुलिस अभिषेक की हत्या के अंदेशे से भी इनकार नहीं कर रही है। अभिषेक की ड्यूटी फिलहाल चुनाव में लगी हुई थी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 

